चिरंजीवी के 66वें बर्थडे पर नई फिल्म की घोषणा, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज, जानें और बातें

By: RajeshM Sun, 22 Aug 2021 2:04:29

चिरंजीवी के 66वें बर्थडे पर नई फिल्म की घोषणा, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज, जानें और बातें

साउथ इंडियन इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी आज रविवार (22 अगस्त) को 66 साल के हो गए। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म की टीम ने घोषणा की है कि अस्थायी रूप से चिरु153 टाइटल वाली तेलुगु फिल्म को गॉडफादर नाम दिया गया है। यह 2019 में आई मलयालम एक्शन फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक है, जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया था।

टाइटल के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर में फॉर्मल और टोपी पहने एक आदमी का छायाचित्र नजर आ रहा है। यह फिल्म पुरस्कार विजेता मोहन राजा द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म का विवरण अभी गुप्त रखा गया है। राजा ने पटकथा भी लिखी है। इसका संगीत थमन तैयार कर रहे हैं।


मां के कहने पर बदला था नाम!

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश के मोगालथुर में हुआ था और उनका असली नाम कोनीडेला शिव शंकर वरा प्रसाद है। बताया जाता है कि उन्होंने मां के कहने पर नाम बदलकर चिरंजीवी कर लिया था। चिरंजीवी का मतलब हमेशा जीवित रहने वाला होता है। चिरंजीवी की शादी वर्ष 1980 में सुरेखा से हुई थी। उनके बेटा राम चरण तेजा और दो बेटियां श्रीजा व सुष्मिता हैं। राम चरण जाने-माने कलाकार हैं।


इन बॉलीवुड मूवीज में भी आ चुके हैं नजर

चिरंजीवी ने साल 1978 में फिल्म ‘पुनाधिराल्लु’ से अपना करियर शुरू किया, हालांकि रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म बनी ‘प्रणाम खारिदु’। साल 1979 में चिरंजीवी की 8 और साल 1980 में 14 बड़ी फिल्में प्रदर्शित हुईं। उन्होंने साउथ के 9 फिल्म फेयर अवार्ड हासिल किए। चिरंजीवी को देश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्मभूषण' से भी नवाजा गया है। साल 2008 में अभिनेता ने आन्ध्र-प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' पार्टी की स्थापना की और साल 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को 18 सीटों पर जीत मिली। चिरंजीवी प्रतिबंध, आज का गुंडाराज और द जेंटलमैन जैसी हिन्दी फिल्मों में भी नजर आए।

ये भी पढ़े :

# इन तीन खाड़ी देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', ये है वजह

# सिर्फ 4 मिनट में यह शख्स खा गया 20,000 कैलोरी वाला बर्गर, देखने वाले भी हैरान

# Raksha Bandhan 2021: भाई-बहनों में सोने, चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, दुकानदारों ने कहा - ब्रेसलेट के तौर पर भी पहनी जा सकती

# वतन वापसी की खुशी! काबुल से निकाले गए 87 भारतीय दिल्ली पहुंचे, फ्लाइट के अंदर लगे - भारत माता के जयकारे

# कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com